अमरीका के मुक़ाबले के लिए वेनेज़ोएला ने आरंभ किया युद्ध अभ्यास
https://parstoday.ir/hi/news/world-i84157-अमरीका_के_मुक़ाबले_के_लिए_वेनेज़ोएला_ने_आरंभ_किया_युद्ध_अभ्यास
वेनेज़ुएला में अमरीकी हमले का मुक़ाबला करने के लिए युद्ध अभ्यास आरंभ हो गया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Feb १६, २०२० ०८:५१ Asia/Kolkata
  • अमरीका के मुक़ाबले के लिए वेनेज़ोएला ने आरंभ किया युद्ध अभ्यास

वेनेज़ुएला में अमरीकी हमले का मुक़ाबला करने के लिए युद्ध अभ्यास आरंभ हो गया है।

अमरीका और उसके घटकों की धमकियों के बीच वेनेज़ुएला की सेना ने इन धमकियों का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से युद्ध अभ्यास आरंभ कर दिया है।

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति मादूरो ने कहा है कि दो दिवसीय इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य, अमरीका और उसके घटकों के आतंकवादी हमले का मुक़ाबला करना है।  ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प कई बार, वेनेज़ुएला की सरकार को सैन्य हमले की धमकी दे चुके हैं।  कुछ पहले ही अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने अपने साक्षात्कार में कहा था कि वेनेज़ोएला के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही की संभावना पाई जाती है।  फाक्स न्यूज़ को दिये अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि हालांकि हम वेनेज़ोएला में शांतिपूर्ण सत्ता स्थानांतरण के पक्षधर हैं किंतु अगर आवश्यक हुआ तो सैन्य कार्यवाही भी की जा सकती है।उल्लेखनीय है कि अमरीका और उसके घटक, वेनेज़ोएला की लोकतांत्रिक सरकार को हटाकर उसके स्थान पर वहां के विपक्षी नेता को वेनेज़ोएला का राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं जिसके लिए वे प्रतिबंधों की धमकी के साथ ही सैन्य आक्रमण की भी धमकी दे रहे हैं।