इदिलब के बारे में ट्रम्प और पुतीन की वार्ता
अमरीका और रूस के राष्ट्रपतियों ने इदलिब के बारे में विचार-विमर्श किया।
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने रूसी समकक्षी विलादिमीर पुतीन से पश्चिमी एशिया विशेषकर सीरिया के इदलिब क्षेत्र के बारे में टेलिफोन पर वार्ता की। इस टेलिफोनी वार्ता में ट्रम्प ने रूस से मांग की है कि वह इदलिब में अपनी सैन्य कार्यवाही बंद करे।
फ़ार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार वाइट हाउस ने रविवार को एक बयान जारी करके घोषणा की है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति पुतीन से बात करके कहा है कि वे सीरिया में अपनी कार्यवाहियां बंद करें। अमरीका की ओर से यह दावा एसी स्थिति में किया जा रहा है कि जब पिछले कई वर्षों से वाशिग्टन, सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों का समर्थन करता आ रहा है। सीरिया में उपस्थित रहकर अमरीका, दमिश्क़ के विरोध के बावजूद वहां से तेल चुराकर बेच रहा है। ज्ञात रहे कि सीरिया के इदलिब और हलब प्रांत ही अब आतंकवादियों के दो गढ़ बचे हैं।