पाकिस्तान, कोयटा में धमाका, 8 हताहत, 19 घायल
Feb १७, २०२० २२:३९ Asia/Kolkata
पाकिस्तान के ब्लोचिस्तान प्रांत के केन्द्र कोयटा में प्रेस क्लब के निकट विरोध प्रदर्शन के दौरान होने वाले धमाके में 8 लोग हताहत और 19 अन्य घायल हो गये।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार धमाका अदालत रोड पर स्थित प्रेस क्लब के निकट जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ। धमाके से कई गाड़ियों को भी नुक़सान पहुंचा है। बताया जाता है कि हताहत होने वालों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
ब्लोचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने घटना में आठ लोगों के हताहत होने की पुष्टि की है। सुरक्षा अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि धमाका कैसा था किन्तु रिपोर्टों में बताया गया है कि धमाका आत्मघाती लगता है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृहमंत्री और विपक्षी दलों ने कोयटा धमाके की कड़े शब्दों में निंदा की है। (AK)
टैग्स