तालेबान ने किया हमले बंद करने का एलान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i84604-तालेबान_ने_किया_हमले_बंद_करने_का_एलान
तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान में अपने लड़ाकों से तत्काल हमले रोकने का आदेश दिया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Feb २९, २०२० १४:३० Asia/Kolkata
  • तालेबान ने किया हमले बंद करने का एलान

तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान में अपने लड़ाकों से तत्काल हमले रोकने का आदेश दिया है।

तालेबान गुट के प्रवक्ता "ज़बीहुल्लाह मुजाहिद" ने शनिवार को तालेबान लड़ाक़ों को आदेश दिया है कि अमरीका के साथ शांति वार्ता पर समझौते के अवसर पर वे हमले बंद कर दें।

तालेबान के प्रवक्ता से जब यह कहा गया कि क्या यह आदेश अफ़ग़ानिस्तान की जनता को खुश करने के लिए दिया गया है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अमरीका के साथ शांति समझौता करते समय महत्वपूर्ण बात यह है कि वह अपने वादों को पूरा करे।

इसी बीच अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने कहा है कि उनकी सरकार दाइश सहित किसी भी आतंकवादी गुट के साथ शांति समझौता नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि तालेबान को अपनी शैली बदलनी चाहिए। (QM)