दिल्ली की सांप्रदायिक हिंसा पूरे विश्व के लिए ख़तराः इमरान ख़ान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि भारत की राजधानी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के संबन्ध में अगर विश्व समुदाय ने हस्तक्षेप न किया तो यह पूरी दुनिया के लिए गंभीर ख़तरा है।
इमरान ख़ान ने सोशल मीडिया पर दिल्ली हिंसा की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि इस प्रकार की हिंसक कार्यवाहियों की रोकथाम के लिए जबतक विश्व समुदाय आगे नहीं आता उस समय तक इन्हें रोकना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पूरे विश्व के लिए ख़तरा हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का कहना था कि भारत की राजधानी में मुसलमानों का जनसंहार, पुलिस और आरएसएस के गैंग के माध्यम से प्रशासन की देखरेख में कराया गया। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटना बीस करोड़ मुसलमानों को रूढ़ीवाद की ओर ले जाएगी ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार से कश्मीरियों को उस ओर ले जाया गया।
इमरान ख़ान ने कहा कि भारतीय मुसलमानों के जलते घरों, दुकानों, मस्जिदों और क़ब्रिस्तानों के दृश्य तथा मुसलमानों पर अत्याचार और उनके जनसंहार के चित्र, नाज़ियों के अत्याचारों से बच निकलने वाले यहूदियों की तस्वीरों जैसे हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान का कहना है कि नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में बहुत ही सुनियोजित ढंग से मुसलमानों का जनसंहार किया था और उसी चीज़ को दिल्ली में अपनाया जा रहा है। (QM)