तालेबान के साथ अमरीका का समझौता ख़तरनाकः बोल्टन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i84624-तालेबान_के_साथ_अमरीका_का_समझौता_ख़तरनाकः_बोल्टन
अमरीका के पूर्व राष्ट्रीय सलाहकार ने तालेबान के साथ शांति समझौते का विरोध किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०१, २०२० ०९:०२ Asia/Kolkata
  • तालेबान के साथ अमरीका का समझौता ख़तरनाकः बोल्टन

अमरीका के पूर्व राष्ट्रीय सलाहकार ने तालेबान के साथ शांति समझौते का विरोध किया है।

जाॅन बोल्टन ने ट्वीट किया कि तालेबान के साथ किया जाने वाला शांति समझौता, अमरीका के नागरिकों के लिए बहुत ख़तरनाक है।  अमरीका के पूर्व राष्ट्रीय सलाहकार बोल्टन ने पश्चिमी एशिया में सक्रिय आतंकवादी गुटों का वाशिग्टन की ओर से समर्थन की बात को अनदेखा करते हुए कहा कि तालेबान को वैधता देना, आतंकवादियों को ग़लत संदेश देगा।

अमरीका के साथ तालेबान के समझौते के बाद अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा कि देश में शांति स्थापित करने की प्रक्रिया में अफ़ग़ानिस्तान की जनता की भागीदारी आवश्यक है।

ज्ञात रहे कि 29 फरवरी 2020 को क़तर की राजधानी दोहा में अमरीका और तालेबान के बीच शांति समझौता हुआ है।