कोरोना ने ख़तरे में डाल दिया हमारी अर्थव्यवस्था कोः मून जेइन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i84627-कोरोना_ने_ख़तरे_में_डाल_दिया_हमारी_अर्थव्यवस्था_कोः_मून_जेइन
दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि कोरोना वायरस ने हमारे देश की अर्थ व्यवस्था को ख़तरे में डाल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०१, २०२० ०९:५७ Asia/Kolkata
  • कोरोना ने ख़तरे में डाल दिया हमारी अर्थव्यवस्था कोः मून जेइन

दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि कोरोना वायरस ने हमारे देश की अर्थ व्यवस्था को ख़तरे में डाल दिया है।

चीन के बाद संसार के कोरोना वायरस का शिकार बनने वाले दूसरे सबसे बड़े देश दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति का कहना है कि इस वायरस ने हमारे देश की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़े ख़तरे में डाल दिया है।

मून जेइन ने रविवार को दक्षिणी कोरिया के स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में हम एक गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।  उनका कहना है कि कोरोना वायरस के कारण पूरा देश हाईअलर्ट पर है।  दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि हम पूरी क्षमता के साथ कोरोना का मुक़ाबला कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि दक्षिणी कोरिया में कोरोना वायरस से प्रभावितों की संख्या बढ़कर 3526 हो चुकी है।  वहां पर कोरोना से मरने वालों की संख्या लगभग बीस हो चुकी है।