अशरफ़ ग़नी ने की काबुल हमले की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i84796-अशरफ़_ग़नी_ने_की_काबुल_हमले_की_निंदा
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने इस देश की राजधानी काबुल में एक समारोह पर किये गए हमले की भर्त्सना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०२० ११:४५ Asia/Kolkata
  • अशरफ़ ग़नी ने की काबुल हमले की निंदा

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने इस देश की राजधानी काबुल में एक समारोह पर किये गए हमले की भर्त्सना की है।

मुहम्मद अशरफ़ ग़नी के प्रवक्ता सदीक़ सदीक़ी ने बताया है कि राष्ट्रपति ने शहीद अब्दुल अली मज़ारी की याद में मनाए जाने वाले कार्यक्रम में किये गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।  उन्होंने इस हमले को मानवता के विरुद्ध हमला बताया है।  तालेबान ने बयान जारी करके इस हमले में अपना हाथ होने से इन्कार कर दिया है।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार 6 मार्च को काबुल में अफ़ग़ानिस्तान के "हिज़्बे वहदत" दल के संस्थापक शहीद अब्दुल अली मज़ारी की याद में आयोजित कार्यक्रम में कुछ अज्ञात सशस्त्र लोगों ने हमला किया था।  इस हमले के बाद आक्रमणकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई जिसमें कुछ लोग हताहत और घायल हुए।  समाचार लिखे जाने तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी।

ज्ञात रहे कि लगभग 25 वर्ष पहले तालेबान ने "हिज़्बे वहदत" दल के संस्थापक अब्दुल अली मज़ारी को शहीद कर दिया था।  इसस पहले भी उनकी याद में मनाए जाने वाले कार्यक्रम में हमले हुए हैं।