अमरीका ने बनाई, जार्जिया में जैविक हथियारों की प्रयोगशालाः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i84832-अमरीका_ने_बनाई_जार्जिया_में_जैविक_हथियारों_की_प्रयोगशालाः_रूस
रूस ने बताया है कि अमरीका ने जार्जिया में जैविक हथियारो की एक प्रयोगशाला बनाई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०७, २०२० ११:३१ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने बनाई, जार्जिया में जैविक हथियारों की प्रयोगशालाः रूस

रूस ने बताया है कि अमरीका ने जार्जिया में जैविक हथियारो की एक प्रयोगशाला बनाई है।

रूस का कहना है कि अमरीका, जार्जिया में जैविक हथियारों की प्रयोगशाला बना चुका है।  रूस के रक्षा मंत्रालय ने एलान किया है कि पेंटागन ने रूस से मिलने वाली जार्जिया की सीमा पर जैविक हथियारों की एक प्रयोगशाला बनाई है।

रश्या टूडे के अनुसार रूसी रक्षामंत्रालय की एक टीम ने खोज के बाद यह पता लगाया है कि वायरस के माध्यम से बीमारियां फैलाने के उद्देश्य से पेंटागन ने जार्जिया में यह जैविक प्रयोगशाला बनाई है।  रूसी रक्षामंत्रालय की टीम ने बताया है कि अमरीकियों ने रूस के नागरिकों से भी लगभग 3000 लोगों से सेंपिल लिए हैं।

रूस का कहना है कि यह काम समस्त अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध है जो माॅस्को के लिए गंभीर ख़तरा है।  रूस के अनुसार पेंटागन द्वारा जैविक हथियारों के निर्माण के उद्देश्य से रूस की सीमा के निकट एक जैविक प्रयोगशाला का निर्माण, न केवल यह कि रूसी नागरिकों के लिए ख़तरा है बल्कि यह रूस के सभी पड़ोसी देशों के लिए गंभीर ख़तरा है।  रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के बायतलाॅजिक प्रयासों के कारण रूस के विभिन्न सेक्टरों को लगभग 55 अरब डाॅलर का नुक़सान हो चुका है।