अमेरिका की दादागरी, इस बार संयुक्त राष्ट्र को धमकाया
अमेरिकी विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ को धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि, अवैध अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में अमेरिकी कंपनियों द्वारा बनाई जा रही बस्तियों के निर्माण कार्य में अगर यूएन ने किसी भी प्रकार की रुकावट पैदा की तो वॉशिंग्टन उसका जवाब देगा।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव से मुलाक़ात के समय उन्हें धमकाते हुए कहा कि, अगर यूएन, इस्राईल में अमेरिकी कंपनियों द्वारा बनाई जा रही अवैध कॉलूनियों के निर्माण कार्य में बाधा डालने की कोशिश की तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा। अमेरिकी विदेश मंत्राल की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टेक्स ने भी संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार संगठन के हाइ कमिश्नर की ओर से ज़ायोनी शासन के अवैध क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में काम कर रही अमेरिकी कंपनियों की लिस्ट जारी किए जाने पर आपत्ति जताई है। ओर्टेक्स ने माइक पोम्पियो का हवाला देते हुए एक बार फिर धमकी दी कि उनका देश अमेरिकी उद्योगपतियों के संबंध में संयुक्त राष्ट्र संघ के रवैये को बिल्कुल बर्दाशत नहीं करेगा।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिका परिषद के हाई कमिश्नर ने पिछले सप्ताह ऐसी अमेरिकी कंपनियों के लिस्ट जारी की थी जो सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करते हुए ज़ायोनी शासन के क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में अवैध तरीक़े से यहूदी बस्तियों का निर्माण कर रही हैं। (RZ)