वेनेज़ोएला में हज़ारों वोटिंग मशीनों में लगी आग
वेनेज़ोएला की सरकार ने एलान किया है कि इस देश में हज़ारों वोटिंग मशीनों में आग लगने के बावजूद इसका चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वेनेज़ोएला की सरकार ने एलान किया है कि इस देश में हज़ारों वोटिंग मशीनों में आग लगने के बावजूद इसका चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वेनेज़ोएला के अधिकारियों का कहना है कि शत्रुओं के षडयंत्रों के दृष्टिगत देश में हज़ारों वोटिंग मशीनों और चुनाव से संबन्धित उपकरणों में आग की घटना में विध्वंसक कार्यवाही को अनदेखा नहीं किया जा सकता। वेनेजुएला की चुनाव आयोग ने बताया है कि राजधानी काराकस के एक मुख्य गोदाम में आग लगने से स्टोर कर रखी गईं ज्यादातर वोटिंग मशीनें नष्ट हो गईं। वेनेज़ोएला के चुनाव आयोग की प्रमुख टिबिसे लुसेना ने कहा कि आग के कारण लगभग 50,000 वोटिंग मशीनें और 600 कंप्यूटर जल गए। हालांकि वेनेज़ोएला के चुनाव आयोग की प्रमुख इस पर विस्तार से जानकारी नहीं दी कि अभी कितनी वोटिंग मशीनें इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हैं या कैसे यह घटना भविष्य के चुनावों को प्रभावित करेगी।
लुसेना ने टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में कहा कि आग इतनी तेजी से फैली कि बहुत कम वोटिंग मशीनें और कंप्यूटर को बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह सोचते हैं कि इस अग्निकांड से संवैधानिक रूप से स्थापित चुनावी प्रक्रियाएं संपन्न नहीं हो पाएंगी तो यह ग़लत है। कहा यह जा रहा है कि इस हादसे ने इस साल वेनेज़ोएला में होने वाले संसदीय चुनावों को मुश्किल में डाल दिया है। ज्ञात रहे कि वेनेज़ोएला में पिछले कुछ वर्षों के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों में तेज़ी आई है जिसके पीछे अमरीका का हाथ है।