तालेबान को चुन-चुनकर मारेंगेः असदु्ल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/world-i84911-तालेबान_को_चुन_चुनकर_मारेंगेः_असदु्ल्लाह
अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रमुख ने कहा है कि तालेबान को हमले रोक देने चाहिए अन्यथा हम उनको चुन-चुनकर मारेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०९, २०२० १४:२३ Asia/Kolkata
  • तालेबान को चुन-चुनकर मारेंगेः असदु्ल्लाह

अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रमुख ने कहा है कि तालेबान को हमले रोक देने चाहिए अन्यथा हम उनको चुन-चुनकर मारेंगे।

असदुल्लाह ख़ालिद ने सोमवार को अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अहमद सेराज के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि अगर इस सप्ताह के अंत तक तालेबान के हमले नहीं रुकते हैं तो फिर सरकार जवाबी कार्यवाही करेगी। 

उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के अंत तक अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षाबल रक्षात्मक मुद्रा में रहेंगे किंतु सप्ताह समाप्त हो जाने के बाद अगर तालेबान ने अपने हमले जारी रखे तो फिर उनको चुन-चुनकर मारा जाएगा।  असदुल्लाह ख़ालिद ने बताया कि राष्ट्रपति ग़नी की ओर से शांति की स्थापना के आदेश के कारण हम केवल एक सप्ताह तक ही धैर्य से काम लेंगे अन्यथा फिर हमारी कार्यवाही शुरू हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि तालेबान ने पिछले सप्ताह एलान किया था कि अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा को कम करने का काल अब समाप्त हो चुका है और अब हम अफ़ग़ानिस्तान की सेना के विरुद्ध हमले शुरू कर देंगे।  ज्ञात रहे कि तालेबान ने अमरीका के साथ समझौते के बाद अफ़ग़ानिस्तान के सैनिकों के विरुद्ध हमले तेज़ कर दिये हैं।