कोरोनावायरस से बेहाल पूरे इटली में कोरंटीन की घोषणा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i84930-कोरोनावायरस_से_बेहाल_पूरे_इटली_में_कोरंटीन_की_घोषणा
इटली में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने बेहद सख़्त क़दम उठाते हुए पूरे देश में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १०, २०२० ०५:३३ Asia/Kolkata
  • कोरोनावायरस से बेहाल पूरे इटली में कोरंटीन की घोषणा

इटली में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने बेहद सख़्त क़दम उठाते हुए पूरे देश में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

क़रीब 6 करोड़ की आबादी वाले देश में कोरोना वायरस ने अब तक 9 हज़ार से ज़्यादा लोगों को संक्रमित किया है और 463 लोगों की जान ले ली है।

सोमवार को इस देश के प्रधानमंत्री जूज़ेप्पे कोंटे ने एलान किया कि उनकी सरकार यात्रा पर लगे प्रतिबंध को पूरे देश में लागू करने जा रही है।

कोंटे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहाः देश में कोई एक रेड ज़ोन नहीं होगा, बल्कि पूरा इटली ही एक संरक्षित क्षेत्र होगा।

इटली में 97 अधिक मौतें होने के साथ ही इस देश के प्रधानमंत्री ने पूरे देश में कोरंटीन की घोषणा की है।

इसी के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि दुनिया में कोरोना वायरस की महामारी एक बड़ी सच्चाई है।

इटली के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ साल्वातोर फ़ारीना भी कोरोना से संक्रमित हैं और वे कोरंटीन में रह रहे हैं।

पूरे देश में कोरंटीन की घोषणा का मतलब यह है कि इटली की 6 करोड़ की आबादी अब प्रतिबंधों में रह रही है। msm