ब्रिटेनः स्वास्थ्य विभाग की मंत्री कोरोना की चपेट में
https://parstoday.ir/hi/news/world-i84968-ब्रिटेनः_स्वास्थ्य_विभाग_की_मंत्री_कोरोना_की_चपेट_में
ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की मंत्री नडीने डोरिस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ११, २०२० ०८:४० Asia/Kolkata
  • ब्रिटेनः  स्वास्थ्य विभाग की मंत्री कोरोना की चपेट में

ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की मंत्री नडीने डोरिस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

कंज़र्वेटिव सांसद ने कहा कि मैं पुष्टि कर सकती हूं कि मैं कोरोना वायरस की जांच में पॉज़िटिव पाई गई हूं और मैंने ख़ुद को घर में अलग कर रखा है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कहां से संक्रमित हुई हैं और उनके संपर्क में कौन-कौन लोग आए थे। डोरिस ब्रिटेन की पहली नेता हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वह प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत सैकड़ों लोगों के संपर्क में रही थीं। वह शुक्रवार को बीमार पड़ीं। ऐसा बताया जा रहा है कि वह बीमारी से बेहतर हो रही हैं।

मंत्री ने ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा का उल्लेख करते हुए कहा कि मैं एनएचएस कर्मियों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे परामर्श और सहयोग दिया। (AK)