क्या कोरोना की वजह से ट्रम्प अगला राष्ट्रपति चुनाव हार जाएंगे?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i85160-क्या_कोरोना_की_वजह_से_ट्रम्प_अगला_राष्ट्रपति_चुनाव_हार_जाएंगे
लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल की वेबसाइट पर कोरोना और अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के बारे में क़ासिम इज़्ज़ुद्दीन का एक लेख प्रकाशित हुआ है जो पढ़ने योग्य है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १६, २०२० १२:५५ Asia/Kolkata
  • क्या कोरोना की वजह से ट्रम्प अगला राष्ट्रपति चुनाव हार जाएंगे?

लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल की वेबसाइट पर कोरोना और अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के बारे में क़ासिम इज़्ज़ुद्दीन का एक लेख प्रकाशित हुआ है जो पढ़ने योग्य है।

क़ासिम इज़्ज़ुद्दीन लिखते हैः अमरीका सब से पहले के नारे के साथ चुनाव जीतने वाले अमरीकी राष्ट्रपति के सामने अब एक बहुत बड़ी चुनौती है जो उनके सभी सपनों को चकनाचूर कर सकती है।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इस दावे पर कि अमरीका, कोरोना के फैलाव को रोक लेगा, वाशिंग्टन पोस्ट ने लिखा कि चीन और ईरान सहित बहुत से देश, कोरोना पर लगाम लगाने में सफल हए हैं लेकिन इन देशों में अमरीका का नाम नहीं है।

अमरीका की नाकामी की मुख्य वजह, ट्रम्प का घंमडी होना है और वह हर चीज़ को अपने से नीचे देखते हैं। उससे अधिक कड़वी सच्चाई यह है कि ट्रम्प मानवता और मानव समाज के लिए हर खतरे को, धन और लाभ कमाने का साधन समझते हैं और श्वेत वर्ण के लोगों को हर प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित समझते हैं। ट्रम्प की इस अंधविश्वास के विपरीत, कोरोना की वजह से अमरीकी अर्थ व्यवस्था, टूट फूट की कगार पर है और ट्रम्प के लिए यही दुख की बात है क्योंकि सन 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने अमरीका की अर्थ व्यवस्था के सहारे पर ही जीत का विश्वास रखे हुए थे और इसे अपने लिए तुरुप का पत्ता समझते थे।

Image Caption

 

ट्रम्प ने अमरीका में कोरोना के प्रवेश पर इस वायरस को गंभीरता से नहीं लिया बल्कि एक इंटरव्यू में तो उन्होंने इसका मज़ाक भी उड़ाया लेकिन लेकिन जब अमरीका मैं फैलने लगा तो उन्होंने क़दम पीछे हटाए और अमरीका में अपाकालीन स्थिति की घोषणा करते हुए 50 मिलयन डॉलर का बजट भी कोरोना के फैलाव को रोकने से विशेष किया था। उन्होंने मजबूर होकर, कोरोना के खिलाफ चीन की लड़ाई की तारीफ की लेकिन इस वायरस के खिलाफ ईरान के सराहनीय संघर्ष पर चुप्पी साधे रखी।

ट्रम्प के लिए अब देर हो चुकी है, सच्चाई से बचने की उनकी कोशिश, न अमरीकी अर्थ व्यवस्था को बचा सकती है और न ही राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत को सुनिश्चित कर सकती है।

ट्रंप कोरोना वायरस के बारे में ईरान और चीन के विपरीत यह नज़रिया रखते हैं कि उससे खतरा उसी समय है जब उसके लक्षण नज़र आ जाएं लेकिन सच्चाई यह है कि उसके लक्षण नज़र आएं या न आएं उनकी हार के लक्षण नज़र आ गये हैं अगर कोरोना वायरस से वह अमरीकी अर्थ व्यवस्था को नहीं बचा पाए तो फिर उसका प्रभाव चुनाव परिणाम पर ज़रूर पड़ेगा लेकिन फिलहाल जिस तरह से कोरोना अमरीकी अर्थ व्यवस्था को रौंद रहा है उससे तो यही लगता है कि ट्रम्प के आर्थिक खुशहाली के सारे वादे और सपने चकनाचूर हो जाएंगे। Q.A.