इटली में कोरोना की भेंट चढ़े 2158 लोग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i85181-इटली_में_कोरोना_की_भेंट_चढ़े_2158_लोग
इटली में कोरोना वायरस से मरने वाली की संखया 2158 हो चुकी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १७, २०२० ०८:४६ Asia/Kolkata
  • इटली में कोरोना की भेंट चढ़े 2158 लोग

इटली में कोरोना वायरस से मरने वाली की संखया 2158 हो चुकी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इटली में कोरोना से 27,980 लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं जिनमें से 2,158 की मौत हो चुकी है।  27,980 में कुछ एसे लोग भी शामिल हैं जो कोरोना से प्रभावित होने के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं।

इटली में सोमवार को कोरोना वायरस से 349 लोगों की मौतें हुईं। इससे देश में इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,158 हो गई। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़े में सामने आई है। इटली में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ कर 27,980 हो गई है। इटली के लोम्बार्डी क्षेत्र में 1,420 मौतें हुई हैं।

दूसरी ओर फ्रांस में कोरोना वायरस की स्थिति बेहद चिंताजनक है।  वहां पर स्थिति बढ़ी तेजी से बिगड़ रही है।  फ़्रांस की स्वास्थ्य सेवा प्रमुख जेरोम सॉलोमन ने बताया है कि हर तीसरे दिन कोरोना के मामले दोगुना हो रहे हैं।   रविवार 15 मार्च को जारी किए गए आधिकारिक आकंड़ों के अनुसार फ्रांस में कोरोना वायरस से 127 लोगों की जान जा चुकी है।  वहां पर 5,423 लोगों के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटे में 36 लोगों की इससे जान चली गई और 900 से अधिक मामले सामने आए हैं।  वहीं 400 से अधिक लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

उल्लेखनीय है कि विश्व में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 7,007 हो गई है और 1,75,536 लोग इस विषाणु से संक्रमित हैं। चीन में अब तक सर्वाधिक 3,213 और इटली में 2,158 मौतें हो चुकी हैं।