क्या कोरोना से महिलाएं ज़्यादा सुरक्षित हैं? क्यों?
पूरी दुनिया मे कोरोना फैल चुका है और हर तरफ उसकी ही बाते हैं। इसी के साथ इस खतरनाक वायरस के बारे में तरह- तरह के अध्ययन भी हो रहे हैं।
यह वायरस हर उम्र के लोगों को अपनी लपेट में ले रहा है और अब तक हज़ारों लोग मौत की नींद सो चुके हैं लेकिन अब पूरी दुनिया में किये गये अध्ययन से पता चलता है कि महिलाओं में कोरोना वायरस से मृत्यू दर पुरुषों की तुलना में कम है।
44 हज़ार लोगों पर किये गये इस अध्ययन से पता चलता है कि कोरोना वायरस से मरने वाले पुरुषों का फीसद 2 दशमलव 8 प्रतिशत है जब कि मरने वाली महिलाओं का प्रतिशत 1 दशमलव 7 प्रतिशत है। अब वैज्ञानिक इस बात का पता लगा रहे हैं कि ऐसा क्यों है ?
अध्ययन के दौरान पता चला है कि चूंकि महिलाएं भीतर से कमज़ोर होती हैं इस लिए बीमारियों से लड़ने की उनकी क्षमता पुरुषों की तुलना में अधिक सक्रिय और मज़बूत होती है। इसके अलावा अध्ययन में यह भी पता चला है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों का लाइफ स्टाइल अधिक खराब होता है जिसकी वजह से वायरस के मुकाबले में वह महिलाओं से अधिक कमज़ोर होते हैं। Q.A.