कोरोना के कारण इटली में एक ही दिन में 475 मौतें
https://parstoday.ir/hi/news/world-i85253-कोरोना_के_कारण_इटली_में_एक_ही_दिन_में_475_मौतें
कोरोना वायरस ने बुधवार को इटली में एक ही दिन में लगभग पांच सौ लोगों की जिंदगियां छीन लीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १९, २०२० ०५:०५ Asia/Kolkata
  • कोरोना के कारण इटली में एक ही दिन में 475 मौतें

कोरोना वायरस ने बुधवार को इटली में एक ही दिन में लगभग पांच सौ लोगों की जिंदगियां छीन लीं।

इटली की सरकार ने बुधवार की रात एलान किया है कि इस देश में कोरोना वासरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2978 हो गई है। 

चीन से फैले कोरोना वायरस का गहरा प्रभाव अब यूरोप में दिख रहा है।  वहां पर इसके शिकार लोगों की मौत का आंकड़ा तेज़ गति से बढ़ रहा है। इटली में एक ही दिन में कोरोना के कारण 475 मौतें हुई हैं।  अबतक किसी भी देश में एक दिन में कोरोना से इतनी मौतें नहीं हुई हैं।  इससे एक दिन पहले भी इटली में एक ही दिन के भीतर 368 लोगों की जान कोरोना के कारण चली गई थी।  यूरोप में कोरोना से लगभग अस्सी हज़ार लोग प्रभावित हैं जिमें से 3500 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।  कोरोना से विश्व भर में करीब दो लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।  कोरोना की वजह से करीब 8000 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।