ईरान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को समाप्त किया जाएः इमरान ख़ान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i85315-ईरान_के_ख़िलाफ़_लगे_प्रतिबंधों_को_समाप्त_किया_जाएः_इमरान_ख़ान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने एक बार फिर अमेरिका द्वारा ईरान के ख़िलाफ़ एकपक्षीय और ग़ैर-क़ानूनी प्रतिबंधों को जल्द समाप्त किए जाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २०, २०२० १९:५० Asia/Kolkata
  • ईरान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को समाप्त किया जाएः इमरान ख़ान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने एक बार फिर अमेरिका द्वारा ईरान के ख़िलाफ़ एकपक्षीय और ग़ैर-क़ानूनी प्रतिबंधों को जल्द समाप्त किए जाने की मांग की है।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कोरोना वायरस से मुक़ाबले के लिए राष्ट्रीय समन्वय समिति की उच्च स्तरीय बैठक के बाद इस देश के वरिष्ठ पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, इस्लामी गणतंत्र ईरान, इस समय अमेरिका की ग़ैर-क़ानूनी और अत्याचारपूर्ण पाबंदियों का शिकार है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां दुनिया कोरोना जैसी घातक बीमारी से जूझ रही हैं वहीं अमेरिका द्वारा ईरान पर लगे प्रतिबंध, इस राष्ट्र द्वारा कोरोना से किए जा रहे मुक़ाबले में के रास्ते की रुकवाट बने हुए हैं।

इमरान ख़ान ने कहा कि, अब समय आ गया है कि तेहरान से प्रतिबंधों को हटाया जाए ताकि कोरोना वायरस से मुक़ाबले में उसे समस्याएं पेश न आएं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह ईरान पर लगे अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों की समाप्ति के लिए अपनी भूमिका निभाएं।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने ईरान पर लगे ग़ैर-क़ानूनी प्रतिबंधों की समाप्ति की मांग की थी। (RZ)