कौन से ब्लड ग्रुप वाले लोग कोरोना से अधिक सुरक्षित ?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i85346-कौन_से_ब्लड_ग्रुप_वाले_लोग_कोरोना_से_अधिक_सुरक्षित
कोरोना का क़हर जारी है और वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बात का पता चला है कि इन्सान के ब्लड ग्रुप का कोरोना वायरस से संक्रमण पर असर पड़ता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २१, २०२० १५:०२ Asia/Kolkata
  • कौन से ब्लड ग्रुप वाले लोग कोरोना से अधिक सुरक्षित ?

कोरोना का क़हर जारी है और वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बात का पता चला है कि इन्सान के ब्लड ग्रुप का कोरोना वायरस से संक्रमण पर असर पड़ता है।

 कोविड-19 कहे जाने वाले कोरोना वायरस पर तरह तरह से शोध किये जा रहे हैं और चीनी वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस से संक्रमित लगभग 2200 बीमारों और दसियों हज़ार लोगों के खून पर एक शोध किया है जिसका नतीजा चौंकाने वाला निकला है।

     शोध से पता चला है कि कोविड-19 कोरोना वायरस से संक्रमण का सब से अधिक खतरा उन लोगों को है जिनका ब्लड ग्रुप " A " है जबकि इस वायरस से दूसरों की तुलना में  सब से कम खतरा " O" ब्लड ग्रुप रखने वालों को है।

     वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस से संक्रमण में ब्लड ग्रुप के प्रभाव की वजह अलग-अलग ब्लड ग्रुप में मौजूद " एन्टी बॉडी" हो सकते हैं क्योंकि हर ब्लड ग्रुप में अलग अलग " एन्टी बॉडी" होते हैं लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी वजह पर और अधिक शोध की ज़रूरत है।

     यह खोज कोरोना वायरस से रोगियों के उपचार में बहुत मददगार साबित होगी क्योंकि इस खोज के बाद अब यह पता चल गया है कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति का अगर ब्लड ग्रुप " A " है तो उस पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।

     शोधकर्ताओं में शामिल डॉक्टरों का कहना है कि इस खोज का परिणाम  इलाज करने वाले डॉक्टरों के काम आएगा और आम लोगों को इस पर ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है।

     उनका कहना है कि अगर आप का ब्लड ग्रुप " A " है तो आप को घबराने की ज़रूरत नहीं है इसके यह मतलब नहीं है कि आप कोरोना में ग्रस्त हो ही जाएंगे। Q.A.