69 देशों के कूटनयिकों ने पाकिस्तान छोड़ा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i85549-69_देशों_के_कूटनयिकों_ने_पाकिस्तान_छोड़ा
कोरोना वायरस के भय से विश्व के 69 देशों के कूटनियक पाकिस्तान छोड़कर स्वदेश चले गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २७, २०२० ०६:१६ Asia/Kolkata
  • 69 देशों के कूटनयिकों ने पाकिस्तान छोड़ा

कोरोना वायरस के भय से विश्व के 69 देशों के कूटनियक पाकिस्तान छोड़कर स्वदेश चले गये।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी संचार माध्यमों ने गुरूवार को इस बात की घोषणा की है कि कोरोना वायरस के फैलने के भय से वीज़ा विभाग को बंद करके इस्लामाबाद से 69 देशों के कूटनयिक चले गये।

पांच दिन पहले पाकिस्तान में अमेरिका ने इस बात की पुष्टि की थी कि उसके दूतावास का एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है पर उसने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरूवार को घोषणा की है कि रावलपिंडी में एक महिला की मृत्यु हो जाने से कोरोना वायरस से इस देश में मरने वाले व्यक्तियों की संख्या आठ हो गयी है जबकि इससे संक्रमित होने वाले व्यक्तियों की संख्या 1059 हो गयी है।

कोरोना वायरस से ग्रसित 21 बीमार पाकिस्तान में ठीक हो गये जबकि इससे संक्रमित पांच व्यक्तियों की स्थिति चिंताजनक बताई गयी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक पूरी दुनिया में 4 लाख 71 हज़ार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें 21 हज़ार 283 लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं।

कोरोना वायरस इस समय दुनिया के 195 से अधिक देशों में फैल चुका है और चीन, इटली, अमेरिका, ईरान और जर्मनी इससे प्रभावित देशों में सबसे उपर हैं। MM