तुर्की में कोरोना से 75 लोगों की मौत हो गयी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i85551-तुर्की_में_कोरोना_से_75_लोगों_की_मौत_हो_गयी
तुर्की के गृहमंत्री ने कल इस देश में आपात काल लगाये जाने की संभावना जताई थी
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २७, २०२० ०७:२८ Asia/Kolkata
  • तुर्की में कोरोना से 75 लोगों की मौत हो गयी

तुर्की के गृहमंत्री ने कल इस देश में आपात काल लगाये जाने की संभावना जताई थी

तुर्की में कोरोना वायरस से मरने वाले व्यक्तियों की संख्या 75 हो गयी है।

तुर्की के चिकित्सा सूत्रों के हवाले से हमारे संवाददाता ने रिपोर्ट दी है कि तुर्की में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों में से 16 अन्य की मौत से पिछले 24 घंटों में कोरोना से मरने वाले व्यक्तियों की संख्या 75 हो गयी है।

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से संक्रमित होने वाले व्यक्तियों की संख्या में एक हज़ार 196 की वृद्धि हो गयी है जिससे अब यह संख्या तीन हज़ार 629 हो गयी है।

तुर्की के गृहमंत्री ने कल इस देश में आपात काल लगाये जाने की संभावना जताई थी। सुलैमान सोयलू ने कहा था कि इस देश के दक्षिणी और दक्षिण पूर्वी नगरों के लोग कोरोना के बारे में चिकित्सा और स्वास्थ्य की सिफारिशों पर अधिक ध्यान नहीं दे रहे हैं। MM