पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर का प्रधानमंत्री भवन क्वारंटाइन केन्द्र बना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i85697-पाकिस्तान_नियंत्रित_कश्मीर_का_प्रधानमंत्री_भवन_क्वारंटाइन_केन्द्र_बना
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने देश में 182 क्वारंटाइन केन्द्र बनाये जाने की सूचना दी थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०२० ०८:२१ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर का प्रधानमंत्री भवन क्वारंटाइन केन्द्र बना

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने देश में 182 क्वारंटाइन केन्द्र बनाये जाने की सूचना दी थी।

पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर के प्रधानमंत्री भवन को कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के केन्द्र में परिवर्तित कर दिया गया। पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर के प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में आवाजाही सीमित करने की घोषणा के साथ कहा कि खरीदारी के लिए परिवार का केवल एक सदस्य ही घर से बाहर जा सकता है और उसे चाहिये कि वह स्वास्थ्य की समस्त सिफारिशों पर अमल करे।

राजा फारूक़ ने कहा कि कर्फ्यू नहीं लगाया जायेगा परंतु लोगों से अपेक्षा है कि वे दो सप्ताह तक स्वास्थ्य से संबंधित सिफारिशों पर अमल करेंगे। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने देश में 182 क्वारंटाइन केन्द्र बनाये जाने की सूचना दी थी। MM