कोरोना यूरोपीय संघ की सबसे बड़ी परीक्षा हैः एंगेला मर्केल
जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल ने यूरोपीय संघ में कोरोना वायरस के प्रसार की ओर संकेत के साथ कहा है कि अपनी स्थापना के बाद से इस संघ को इस समय सबसे बड़ी चुनौती का सामना है
समाचार एजेन्सी रोयटर की रिपोर्ट के अनुसार जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल ने यूरोपीय संघ के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें एक ऐसी बड़ी चुनौती का सामना है जिसने इस संघ के हर सदस्य को किसी न किसी रूप में प्रभावित कर रखा है और महत्वपूर्ण यह है कि यह संघ शक्ति के साथ इस संकट से बाहर आ जाये।
एंगेला मर्केल ने इसी प्रकार यूरोपीय संघ को मज़बूत बनाने हेतु जर्मनी की तत्परता की घोषणा की।
ज्ञात रहे कि कोरोना से मुकाबले के लिए वित्तीय सहायता के बारे में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में मतभेद है और इस संघ के वित्तमंत्री इस संबंध में आज बैठक करने वाले हैं। MM