काबुल के गुरूद्वारे पर हमले में हमारी कोई भूमिका नहींः पाकिस्तान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i85996-काबुल_के_गुरूद्वारे_पर_हमले_में_हमारी_कोई_भूमिका_नहींः_पाकिस्तान
इस्लामाबाद ने काबुल में गुरूद्वारे पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका को कड़ाई से रद्द किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०७, २०२० १५:१० Asia/Kolkata
  • काबुल के गुरूद्वारे पर हमले में हमारी कोई भूमिका नहींः पाकिस्तान

इस्लामाबाद ने काबुल में गुरूद्वारे पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका को कड़ाई से रद्द किया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गुरूद्वारे पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ नहीं है।

आएशा फ़ारूक़ी ने मंगलवार को कहा कि काबुल के गुरूद्वारे में आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने पर आधारित भारतीय संचार माध्यमों का दावा पूरी तरह से निराधार है जो इस देश के आधिकारिक सूत्रों से संबन्धित है।  उन्होंने कहा कि इस हमले के आरंभिक समय में ही इस्लामाबाद ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए सब धर्मों के सम्मान की आवश्यकता पर बल दिया था।  पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि हमने इस हमले में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की भी मांग की थी।

आएशा फ़ारूक़ी ने कहा कि भारतीय संचार माध्यमों का लक्ष्य, पाकिस्तान की छवि को ख़राब करना और कश्मीर की विषम स्थिति से लोगों के ध्यान को हटाना है।  ज्ञात रहे कि कुछ समय पहले काबुल के शूर बाज़ार क्षेत्र में स्थित गुरूद्वारे पर हुए आतंकवादी हमले में 25 आम लोग मारे गए थे जबकि 8 अन्य घायल हो गए थे।  आतंकवादी गुट दाइश ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की थी।