ट्रम्प का फिर दावा, ईरान पर चिकित्सा उपकरणों का प्रतिबंध नहीं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i86051-ट्रम्प_का_फिर_दावा_ईरान_पर_चिकित्सा_उपकरणों_का_प्रतिबंध_नहीं
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान पर चिकित्सा उपकरणों और दवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं है किन्तु उन्होंने इस बारे में अधिक ब्योरा नहीं दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०९, २०२० ०९:१६ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प का फिर दावा, ईरान पर चिकित्सा उपकरणों का प्रतिबंध नहीं

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान पर चिकित्सा उपकरणों और दवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं है किन्तु उन्होंने इस बारे में अधिक ब्योरा नहीं दिया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प ने बुधवार की शाम कोरोना वायरस से संबंधित एक प्रेस कांफ़्रेंस में ईरान में कोरोना की स्थिति और कोरोना से संघर्ष के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में यह बात कही।

अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने भी बुधवार को कहा कि ईरान पर अमरीका के जो प्रतिबंध हैं उनसे दवाओं और चिकित्सा उपकरणों में कोई रुकावट पैदा नहीं हो रही है।

ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों के बारे में ट्रम्प और पोम्पियो का दावा एसी हालत में है कि इससे पहले अमरीका के कुछ सीनेटरों और सांसदों ने कोरोना के फैलाव के समय ईरानी जनता पर प्रतिबंधों के प्रभावों की ओर से सचेत किया था। अमरीकी सीनेटरों ने ईरान के विरुद्ध वाइट हाऊस के प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग की है। (AK)