आस्ट्रेलिया में एक वर्ष तक रह सकती है सोशल डिस्टेंसिंग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i86390-आस्ट्रेलिया_में_एक_वर्ष_तक_रह_सकती_है_सोशल_डिस्टेंसिंग
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के नागरिकों को अब सोशल डिस्टेंसिंग की आदत डाल लेनी चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०२० ०९:१६ Asia/Kolkata
  • आस्ट्रेलिया में एक वर्ष तक रह सकती है सोशल डिस्टेंसिंग

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के नागरिकों को अब सोशल डिस्टेंसिंग की आदत डाल लेनी चाहिए।

आस्ट्रेलिया के प्रधानंत्री स्काट मौरिसन ने बताया है कि देश में कोरोना के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से डिस्टेंसिंग एक वर्ष तक रह सकती है।

स्काट मौरिसन ने शुक्रवार को कहा कि आस्ट्रेलिया में सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए कोरोना के अधिक फैलाव से बचने का सबसे अच्छा मार्ग सोशल डिस्टेंसिंग है।  उन्होंने कहा कि इसे एक वर्ष तक बढ़ाया भी जा सकता है।  आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का कहना था कि देश वासियों को अब सोशल डिस्टेंसिंग की आदत डाल लेनी चाहिए क्योंकि कोरोना को दूसरों तक फैलने में यह प्रभावी रही है।  कोरोना के कारण आस्ट्रेलिया में हर प्रकार की सामाजिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।  इनका पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है और कहीं-कहीं पर इस प्रकार के लोगों को जेल की हवा भी खानी पड़ जाती है।  प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आस्ट्रेलिया में अबतक 6500 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 63 लोगों की मौत हुई है।