हस्का में अमरीका की फ़ौजी गाड़ी पर हमला, कई घायल
Apr २०, २०२० १७:३७ Asia/Kolkata
-
8 मार्च 2020 को सीरिया के हस्का प्रांत के कुज़ेलिया गांव में सीरियाई फ़ौजी अमरीकी सैन्य कारवां का रास्ता रोकते हुए और गांव के लोग अमरीकी फ़ौजियों पर पत्थर मारते हुए (साना के सौजन्य से)
सीरिया के हसका प्रांत में अमरीकी फ़ौजी गाड़ी पर हमला हुआ।
न्यूज़ एजेंसी साना के मुताबिक़, पूर्वोत्तरी सीरिया के हस्का शहर के दक्षिण में अज्ञात लोगों ने हस्का में रुवैशद गांव के क़रीब अमरीकी फ़ौजियों की गाड़ी पर हमला किया, जिसमें कई घायल हुए।
इस गाड़ी में कई अमरीकी फ़ौजी और कुर्द डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ एसडीएफ़ के तत्व भी मौजूद थे।
स्पूतनिक न्यूज़ के मुताबिक़, अमरीका एसडीएफ़ छापामारों को सैन्य ट्रेनिंग देकर उनकी भर्ती कर रहा है।
इससे पहले पूर्वोत्तरी सीरिया में 2 गांव के लोगों ने अमरीकी फ़ौजियों का रास्ता रोककर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। (MAQ/N)
टैग्स