अमरीका के 26 जहाज़ों में नौसैनिक कोरोना की चपेट में
अमरीका के 26 जंगी जहाज़ों के नौसैनिक कोरोना वायरस की चपेट में हैं।
अमरीका के एक सैन्य अधिकारी ने द हिल वेबसाइट से इंटरव्यू में कहा कि ये जंगी जहाज़ अमरीकी बंदरगाह में लंगरअंदाज़ थे और इनमें से हर एक में नौसैनिक कोरोना वायरस की चपेट में हैं।
ग़ौरतलब है कि 1298 अमरीकी नौसैनिक कोरोना वायरस की चपेट में हैं और इसकी लगभग आधी तादाद में नौसैनिक अमरीकी एयरक्राफ़्ट कैरियर थियोडर रोज़वेल्ट में इस वायरस की चपेट में आए हैं।
इस समय 3 हज़ार 578 अमरीकी फ़ौजी कोरोना वायरस से प्रभावित हुए हैं जिनमें से 2 फ़ौजियों की मौत हो चुकी है, जबकि 85 अस्पताल में भर्ती हैं।
अमरीका में रिपोर्ट मिलने तक 8 लाख 49 हज़ार 92 लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि इनमें से 47 हज़ार 684 लोगों की मौत हुयी और 84 हज़ार 50 लोग ठीक हुए हैं।(MAQ/N)