अमेरिका के टुकड़े होने का समय आ गया हैः लॉस एंजलेस
लॉस एंजलेस ने अमेरिका को दो भागों में बांट देने हेतु इस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुझान की ओर संकेत किया और लिखा कि अमेरिकी समाज में लगभग 250 वर्षों के इतिहास में इस समय सबसे अधिक बिखराव है।
समाचार पत्र लॉस एंजलेस ने लिखा है कि अमेरिका में कोरोना वायरस के प्रसार ने दर्शा दिया है कि इस देश के विभाजन का समय आ गया है।
इस समाचार पत्र ने अपनी एक समीक्षात्मक रिपोर्ट में अमेरिका में कोरोना वायरस के फैलने की ओर संकेत किया और लिखा कि अमेरिकी समाज में एक दूसरे से बहुत अधिक दूरियां हैं और बेहतर है कि यह देश अब विभाजित हो जाये।
इस अमेरिकी समाचार पत्र ने अमेरिका में कोरोना वायरस से मुकाबले के पांच सप्ताहों की ओर संकेत किया और लिखा कि इस समय ऐसा लगता है जैसे एक उम्र बीत गयी हो।
लॉस एंजलेस ने अमेरिका को दो भागों में बांट देने हेतु इस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुझान की ओर संकेत किया और लिखा कि अमेरिकी समाज में लगभग 250 वर्षों के इतिहास में इस समय सबसे अधिक बिखराव है।
ज्ञात रहे कि अब तक अमेरिका में आठ लाख 80 हज़ार 204 व्यक्ति प्राणघातक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 49 हज़ार 845 व्यक्ति अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। अमेरिका से प्राप्त समाचार इस बात के सूचक हैं कि कोरोना का मुकाबला करने के लिए इस देश में चिकित्सा उपकरणों की भारी कमी है।
जानकार हल्कों का मानना है कि अमेरिका ने जिस तरह सैन्य क्षेत्र में ध्यान दिया है अगर उसे लोगों के स्वास्थ्य की चिंता होती तो इस क्षेत्र में भी पर्याप्त ध्यान देता और इतनी संख्या में लोग कोरोना महामारी से न मारे जाते। MM