सीमाओं को खोलना अभी ख़तरनाक हो सकता हैः जर्मनी के विदेशमंत्री
जर्मनी के विदेशमंत्री ने सीमाओं के खोले जाने के प्रति चेतावनी दी है।
जर्मनी के विदेशमंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में पूरे विश्व में कोरोना के ख़तरे को देखते हुए सीमाओं का अभी खोला जाना बहुत ख़तरनाक हो सकता है।
रोएटर्ज़ के अनुसार हाइकूमास का कहना है कि केवल पर्यटन के लिए देश की सीमा का खोला जाना बहुत बड़ा रिस्क है क्योंकि कोरोना का फैलाव अभी रुका नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर यूरोपियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है कि पर्यटकों के लिए कौन अपनी सीमाओं को पहले खोलता है। जर्मनी के विदेशमंत्री ने आस्ट्रिया के स्की के एक मैदान का उल्लेख करते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही वहां पर जर्मनी के बहुत से पर्यटक कोरोना से संक्रमित हुए हैं। उनका कहना था कि अपनी सीमाओं को खोलने के लिए यूरोपियों को संयुक्त मानदंड पर पहुंचना होगा।
ज्ञात रहे कि शनिवार को जर्मनी और आस्ट्रिया की सीम पर 100 से अधिक लोगों ने एकत्रित होकर सीमाओं के खोले जाने की मांग की थी।