अमरीका का फिर दावा, कोरोना वायरस चीन से पैदा हुआ
अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने दावा किया कि कोरोना वायरस चीन के वुहान स्थित लैब से पैदा हुआ है और उनके पास इसके पक्के सबूत हैं।
माइक पोम्पियो ने एबीसी-10 से बात करते हुए यह नहीं बताया कि क्या यह वायरस चीन ने जानबूझकर फैलाया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस बात के काफ़ी सबूत मौजूद हतैं कि इस वायरस ने वहीं जन्म लिया।
माइक पोम्पियो ने चीन में अविश्वसनीय प्रयोगशालाओं की मौजूदगी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहला मौक़ा नहीं है कि दुनिया को चीन की लैब में विफलताओं के परिणाम में वायरस का सामना करना पड़ा हो।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को वाइट हाऊस में एक पत्रकार सम्मेलन में दावा किया था कि वह प्रमाण दे चुके हैं जिनके अनुसार कोरोना वायरस चीन की लेबार्टी में तैयार किया गया। (AK)