तालेबान को कोरोना की गंभीरता को स्वीकार करना होगाः सदीक़ी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87014-तालेबान_को_कोरोना_की_गंभीरता_को_स्वीकार_करना_होगाः_सदीक़ी
अफ़ग़ानिस्तान की सरकार ने कोरोना के संबन्ध में तालेबान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे स्थिति को समझना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०२० १७:२७ Asia/Kolkata
  • तालेबान को कोरोना की गंभीरता को स्वीकार करना होगाः सदीक़ी

अफ़ग़ानिस्तान की सरकार ने कोरोना के संबन्ध में तालेबान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे स्थिति को समझना चाहिए।

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि तालेबान के हमलों के कारण देश में कोरोना संकट अधिक गहरा हो सकता है।

काबुल से हमारे संवाददाता के अनुसार "सदीक़ सदीक़ी" ने सोमवार को काबुल में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में कोरोना ने गंभीर रूप धारण कर लिया है।  उनका कहना था कि इस स्थिति में अगर तालेबान की ओर से हिंसक कार्यवाहियों का सिलसिला जारी रहता है तो देश में कोरोना संकट बहुत चिंताजनक स्थिति में पहुंच जाएगा।  सदीक़ी के अनुसार इसकी ज़िम्मेदारी तालेबान पर होगी।

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता सदीक़ी ने बताया कि तालेबान की ओर से हिंसक कार्यवाहियों की स्थिति में सरकार, युद्धग्रस्त क्षेत्रों में लोगों तक सहायता पहुंचाना संभव नहीं हो पाएगा।  उन्होंने तालेबान से अपील की है कि वह संघर्ष विराम को स्वीकार कर ले क्योंकि अब वह समय आ चुका है कि जब तालेबान को भी कोरोना की गंभीरता को स्वीकार करना होगा।

अफ़ग़ानिस्तान की सरकार ने बताया है कि अमरीका के साथ तथाकथित शांति समझौता करने के बाद तालेबान, पिछले दो महीनों के दौरान अफ़ग़ानिस्तान में लगभग तीन हज़ार हमले अंजाम दे चुके हैं।  ज्ञात रहे कि इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी की ओर से किये गए संघर्ष विराम के प्रस्ताव को तालेबान रद्द कर चुके हैं।