वाइट हाउस के बाहर नर्सों का प्रदर्शन, ट्रम्प हुए नाराज़
अमरीकी नर्सों ने कोरोना से मुक़ाबले के लिए प्रोटेक्टिव इकोइपमेंट की कमी का विरोध करते हुए वाइट हाउस का रुख़ किया।
सीएनएन के अनुसार बहुत सी अमरीकी नर्सों ने कोरोना वायरस का मुक़ाबला करने में अग्रिम श्रेणी में रहने वालों के लिए चिकित्सा उपकरणों और प्रोटेक्टिव इकोइपमेंट की कमी पर नाराज़गी जताई।
इन नर्सों ने वाइट हाउस के बाहर एकत्रित होकर अपना विरोध प्रकट किया। इन नर्सों ने कोरोना वायरण का मुक़ाबला करने मारी जाने वाली 88 नर्सों को भी याद किया। वाइट हाउस के सामने खड़े होकर इन नर्सों ने उन 88 नर्सों के नाम पढ़े जो अबतक मारी गई हैं। इससे पहले अप्रैल में भी चिकित्सा उपकरणों की कमी को लेकर अमरीकी नर्सों ने वाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन किया था।
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने नर्सों के विरोध प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि देश में चिकित्सा उपकरणों की कमी जैसी बातें झूठी हैं। ज्ञात रहे कि इस समय अमरीका में कोरोना के संक्रमितों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हो रही है। इस बीच यह समाचार आ रहे हैं कि अमरीकी प्रशासन इस देश में कोरोना को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल रहा है।