उत्तरी कोरिया ने चीन से कही संबन्ध विस्तार की बात
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87149-उत्तरी_कोरिया_ने_चीन_से_कही_संबन्ध_विस्तार_की_बात
उत्तरी कोरिया के नेता कित जोंग ऊन ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को संदेश भेजकर दोनो देशों के बीच संबन्ध विस्तार की बात कही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०८, २०२० १६:२४ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने चीन से कही संबन्ध विस्तार की बात

उत्तरी कोरिया के नेता कित जोंग ऊन ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को संदेश भेजकर दोनो देशों के बीच संबन्ध विस्तार की बात कही है।

उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ऊन ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के कारण चीन के राष्ट्रपति की प्रशंसा की है।

कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार किम ने इसे अभूतपूर्व सफलता बताते हुए चीन के राष्ट्रपति की सराहना की है।  हालांकि यह पता नहीं है कि संदेश कब भेजा गया किंतु 20 दिनों से अधिक आम लोगों की नज़रों से दूर रहने के बाद उत्तर कोरिया के नेता का यह पहला संदेश है।  चीन को उत्तरी कोरिया का सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी बताया जाता है।

ज्ञात रहे कि हालिया कुछ दिनों में उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ऊन के दिल के आपरेशन या फिर उनकी मौत की ख़बरें मीडिया में चल रही थीं।  बाद में जब पहली बार वे सार्वजनिक रूप में सामने आए तो मीडिया में यह भी कहा जाने लगा कि यह उत्तरी कोरिया के नेता नहीं बल्कि उनका डमी है।