बलूचिस्तान में विस्फोट, 6 पाकिस्तानी सैनिक हताहत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में इस देश की सेना के मार्ग में किये गए विस्फोट में 6 सैनिक मारे गए।
पाकिस्तान की सेना ने बताया है कि बलूचिस्तान प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र "केच" में सेना के वाहन के रास्ते में होने वाले विस्फोट में सेना के 6 जवान मारे गए। यह विस्फोट उस समय हुआ जब सेना के जवान पेट्रोलिंग करके वापस लौट रहे थे। पाकिस्तान की सेना ने बताया है कि यह विस्फोट, रिमोट कंट्रोल से किया गया। मारे जाने वालों में एक मेजर भी शामिल बताया जा रहा है।
ज्ञात रहे कि बलूचिस्तान, पाकिस्तान का एसा अशांत प्रांत है जहां पर मौजूद आतंकवादी गुटों के हमलों में सैकड़ो लोग मारे जा चुके हैं। यहां पर दाइश, लश्करे झंगवी, जमाअतुल अहरार और सिपाहे सहाबा जैसे कई आतंकवादी गुट सक्रिय हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी।