अमरीकी कांट्रेक्टर की आज़ादी में पाकिस्तान सहायता करेः ख़लीलज़ाद
ज़लमेई ख़लीलज़ाद ने पाकिस्तान से मांग की है कि अमरीकी कांट्रेक्टर को आज़ाद कराने के लिए वह हमारी मदद करे।
अफ़ग़ानिस्तान के मामले में अमरीका के विशेष दूत ख़लीलज़ाद ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से जावेद बाजवा से इस्लामाबाद में भेंट की। इस भेंट में उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से अनुरोध किया है कि अफ़ग़ानिस्तान में अपहरित किये गए अमरीका की नौसेना के पूर्व सदस्य और पेंटागन के कांट्रेक्टर मार्क फ्रेडरिक को स्वतंत्र कराने में हमारी सहायता करें। इस अमरीकी कांट्रेक्टर को पिछले साल अफ़ग़ानिस्तान के "ख़ोस्त" प्रांत में अपहरित कर लिया गया था। इस अपहरण की ज़िम्मेदारी किसी भी गुट ने स्वीकार नहीं की थी। इसके बावजूद कुछ अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि मार्क फ्रेडरिक, का अपहरण हक़्क़ानी नेटवर्क के माध्यम से किया गया है।
ज्ञात रहे कि ख़लीलज़ाद ने हाल ही में अपनी क्षेत्रीय यात्रा आरंभ की है जिसमें वे तालेबान के नेताओं से भी भेंट कर चुके हैं।