तालेबन ने दी अफ़ग़ानिस्तान में नए हमलों की धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87265-तालेबन_ने_दी_अफ़ग़ानिस्तान_में_नए_हमलों_की_धमकी
तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान की सरकार को चेतावनी देते हुए नए हमले करने की धमकी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ११, २०२० १७:५६ Asia/Kolkata
  • तालेबन ने दी अफ़ग़ानिस्तान में नए हमलों की धमकी

तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान की सरकार को चेतावनी देते हुए नए हमले करने की धमकी दी है।

तालेबान ने कहा है कि अगर उसके बंदियों को समझौते के हिसाब से छोड़ा नहीं गया तो फिर वे अपने हमले तेज़ कर देंगे।

तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने सोमवार को कहा कि हमारे पांच हज़ार बंदियों को यदि हमारी शर्त के हिसाब से आज़ाद नहीं किया गया तो फिर हमले तेज़ कर दिये जाएंगे।तालेबान के प्रवक्ता के अनुसार अभी हम अपनी सैन्य शक्ति का केवल 40 प्रतिशत ही प्रयोग कर रहे हैं।

इसी बीच अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया है कि तालेबान ने अबतक 171 बंदियों को स्वतंत्र किया है जिनमे से 105 सुरक्षा बल के सदस्य हैं।  उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय समझौते के हिसाब से जबतक तालेबान 200 सुरक्षाबलों को आज़ाद नहीं करते उस समय तक तालेबान के बंदियों को स्वतंत्र करने की प्रक्रिया रुकी रहेगी।  ज्ञात रहे कि क़तर में हुए समझौते के हिसाब से अफ़ग़ानिस्तान की सरकार को तालेबान के पांच हज़ार बंदियों को इस शर्त के साथ आज़ाद करना है कि तालेबान भी 1000 सरकारी कर्मचारियों को स्वतंत्र करे।