कोरोना से मरने वालों की संख्या को छिपाना नहीं चाहतेः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87416-कोरोना_से_मरने_वालों_की_संख्या_को_छिपाना_नहीं_चाहतेः_रूस
रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि हम देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या को छिपाना नहीं चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०२० ०३:५६ Asia/Kolkata
  • कोरोना से मरने वालों की संख्या को छिपाना नहीं चाहतेः रूस

रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि हम देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या को छिपाना नहीं चाहते हैं।

सरगेई लावरोफ ने शुक्रवार को अपने एक इन्टरव्यू में कहा कि कोरोना वायरस कोई मज़ाक़ नहीं है।  यह पुरी दुनिया में लोगों की जानें ले रहा है।  उन्होंने कहा कि इसीलिए इस बारे में किसी भी प्रकार की अफवाह को हम पसंद नहीं करते।  उन्होंने कहा कि कोरोना की आड़ में किसी भी देश को बदनाम करना ग़लत बात है।  अपने साक्षात्कार के एक भाग में रूस के विदेशमंत्री ने कहा कि चीन को कोरोना वायरस का कारक बताकर उसे प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता।

ज्ञात रहे कि पश्चिमी संचार माध्यमों ने हाल ही में कहा है कि रूस में कोरोना से मरने वालों की संख्या को छिपाया जा रहा है।  पश्चिमी संचार माध्यमों का दावा है कि रूस की सरकार की ओर से कोरोना के मरने वालों की जो संख्या बताई जा रही है वह ठीक नहीं है क्योंकि वहां पर मृतकों की संख्या उससे कही अधिक जो रूसी सरकार दुनिया को बता रही है।

विश्व स्वास्थय संगठन की रिपोर्ट के अनुसार रूस में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 2 लाख 62 हज़ार 843 हो चुकी है।  वहां पर कोरोना से मरने वालों की तादाद 418 है।