भारत के साथ मिलकर हम कोरोना को पराजित करेंगेः ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि भारत के साथ मिलकर वे कोरोना वायरस को पराजित कर देंगे।
ट्रम्प ने कहा है कि भारत के साथ मिलकर कोविड-19 के लिए टीका बनाया जाएगा। अमरीका में रहने वाले भारतीय अमरीमियों को महान वैज्ञानिक और अनुसंधानकर्ता बताते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका साथ मिलकर कोविड-19 का टीका विकसित करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम अर्थात भारत और अमरीका, साथ मिलकर कोरोना वायरस को हरा देंगे।
भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका में भारतीय बहुत बड़ी संख्या में हैं और आप जिन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं उनमे से कई लोग टीका विकसित करने में जुटे हुए हैं। ट्रम्प का कहना था कि इस साल के अंत तक कोविड-19 का टीका विकसित होने की संभावना है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को भारत को वेंटिलेटर देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि भारत में अपने दोस्तों के लिए अमेरिका वेंटिलेटर दान करेगा।" इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अमरीका, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।