इस्राईल में चीनी राजदूत का शव उसके आवास से बरामद
चीनी राजदूत का शव आज सुबह उसके आवास से बरामद हुआ है।
ज़ायोनी सूत्रों ने सूचना दी है कि तेलअवीव में चीनी राजदूत का शव आज सुबह उसके आवास से बरामद हुआ है।
समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी शासन के एक पत्रकार बराक रावीद ने अपने पेज एकाउंट पर लिखा है कि इस्राईली अधिकारियों ने मुझसे कहा है कि चीनी राजदूत का शव आज सुबह उसके आवास से बरामद हुआ है।
इस्राईल के दूसरे सूत्रों ने भी इस ख़बर की पुष्टि की है और कहा है कि 57 वर्षीय चीनी राजदूत का शव हरतेज़्लिया में उसके आवास से बरामद हुआ है।
अभी फरवरी 2020 में चीनी राजदूत को तेलअवीव भेजा गया था। इस रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल पुलिस अभी भी तेलअवीव में चीनी राजदूत के आवास में मौजूद है और जांच पड़ताल कर रही है।
चीनी राजदूत दू वेई ने अभी अप्रैल महीने में हिब्रू भाषा के एक समाचार पत्र के साथ साक्षात्कार में कहा था कि जब मुझे राजदूत बनाकर तेलअवीव भेजा गया था तो चीन में कोरोना के फैलने के कारण मुझे दो सप्ताह तक क्वारंटाइन में रखा गया था।
चीनी राजदूत के मरने की अभी अस्ल वजह ज्ञात नहीं है। MM