तालेबान का राष्ट्रीय सुरक्षाकर्मियों पर बड़ा हमला, 47 हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87501-तालेबान_का_राष्ट्रीय_सुरक्षाकर्मियों_पर_बड़ा_हमला_47_हताहत_व_घायल
अफ़ग़ानिस्तान के ग़ज़नी प्रांत में होने वाले धमाके में 7 लोग हताहत और 40 अन्य घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १८, २०२० ०८:२७ Asia/Kolkata
  • तालेबान का राष्ट्रीय सुरक्षाकर्मियों पर बड़ा हमला, 47 हताहत व घायल

अफ़ग़ानिस्तान के ग़ज़नी प्रांत में होने वाले धमाके में 7 लोग हताहत और 40 अन्य घायल हो गये।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़नी के उच्च पुलिस अधिकारी मुहम्मद हादी शीरबेग ने कहा कि सशस्त्र हमलावरों ने सोमवार को प्लान-3 क्षेत्र में स्थिति एक इस्लामी केन्द्र के निकट कार बम का धमाका किया जिसके परिणाम में 7 लोग हताहत और 40 घायल हुए।

अफ़ग़ानिस्तान के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता तारिक़ आरीन ने धमाके की पुष्टि करते हुए ब्योरा देने से मना किया है। बताया जाता है कि इस हमले में मरने वाले अधिकतर राष्ट्रीय सुरक्षाकर्मी हैं।

उधर तालेबान ने हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है।  

ग़ज़नी अशांति का शिकार अफ़ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जहां आए दिन तालेबान और सेना के बीच झड़पें होती रहती हैं।

पिछली रात को भी दर्रए क़ियाक नामक क्षेत्र में होने वाली झड़पों में एक पुलिसकर्मी और तालेबान के 8 लड़ाके मारे गये थे। (AK)