पीआईए का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, दसियों हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87627-पीआईए_का_यात्री_विमान_दुर्घटनाग्रस्त_दसियों_हताहत
पाकिस्तान इन्टरनेश्नल एयरलाइन्स का एक यात्री विमान एयरबस ए-320 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २२, २०२० ११:५९ Asia/Kolkata
  • पीआईए का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, दसियों हताहत

पाकिस्तान इन्टरनेश्नल एयरलाइन्स का एक यात्री विमान एयरबस ए-320 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह यात्री विमान लाहौर से कराची जा रहा था।  विमान पर क्रू-मेंबर्स सहित 98 लोग सवार थे।  पीआईए का यह विमान शुक्रवार को कराची के हवाई अडडे से कुछ ही दूरी पर जिना गार्डन की माॅडल काॅलोनी में क्रैश हुआ।

बताया जा रहा है कि यह विमान जिन घरों पर गिरा वहां पर आग लग गई।  वहां के कई मकानों से धुंआ उठता दिखाई दिया।  विमान क्रैश होने के बाद कई परिवार अपने घरों में फंसे हुए हैं।  दुर्घटना का कारण तकनीकी ख़राबी को बताया गया है।  विस्तृत ब्योरे की अभी प्रतीक्षा है।