चीन का रक्षा बजट हुआ 180 अरब डाॅलर का
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87636-चीन_का_रक्षा_बजट_हुआ_180_अरब_डाॅलर_का
चीन ने 2020 के अपने रक्षा बजट में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २२, २०२० १६:२८ Asia/Kolkata
  • चीन का रक्षा बजट हुआ 180 अरब डाॅलर का

चीन ने 2020 के अपने रक्षा बजट में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि की है।

फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार हालांकि चीन ने पिछले साल भी अपने रक्षा बजट में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि की थी।  पिछले वर्ष उसका रक्षा बजट 177.6 अरब डाॅलर था।  चीन के नए बजट में सकल घरेलू उत्पाद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।

चीन के प्रधानमंत्री ने एनपीसी की वार्षिक बैठक में कहा कि हमने इस साल आर्थिक वृद्धि के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है।  उन्होंने कहा कि इस समय चीन कुछ समस्याओं से जूझ रहा है जिसके कारण प्रगति का अनुमान लगाना कठिन है।  उन्होंने कहा कि यह सब कोरोना वायरस के कारण हुआ है।  उनका कहना था कि कोरोना से विश्व की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं और व्यापार का इसका बुरा असर पड़ा है।  ज्ञात रहे कि चीन का रक्षा बजट भारत से तीन गुना अधिक है जबकि सेना पर ख़र्च करने के मामले में चीन, अमरीका के बाद दूसरे स्थान पर आता है।