ट्रम्प के लिए निजी हित और सत्ता ही सबकुछ हैः चाॅम्सकी
अमरीका के एक जानेमाने विचारक नाॅम चाॅमस्की ने कहा है कि अमरीका की सत्ता एसे व्यक्ति के हाथ में जो केवल सत्ता का भूखा है।
उन्होंने कहा कि अमरीका का राष्ट्रपति पद और वाइट हाउस, सत्ता के भूखे एसे इन्सान के हाथ में आ गया है जिसके निकट निजी हित और सत्ता में बने रहना ही सबकुछ है।
चाॅम्सकी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमरीका में कोई सूझबूझ वाला दूरदर्शी नेता नहीं है। उनके अनुसार ट्रम्प के निकट इस बात का कोई महत्व नहीं है कि अमरीका या दुनिया में क्या हो रहा है। इस अमरीकी विचारक ने कोरोना के संबन्ध में ट्रम्प प्रंशासन के क्रियाकलापों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ट्रम्प के लिए सबसे मोहिम सत्ता ही है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प प्रशासन बिना किसी कार्यक्रम के कोरोना से मुक़ाबला कर रहा है। चामस्की के अनुसार अमरीका का स्वास्थ्य बजट कम हुआ है और जलवायु परिवर्तन की प्रगति को अनदेखा किया गया है।