चीन की संसद में पारित हुआ हांगकांग सुरक्षा विधेयक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i87778-चीन_की_संसद_में_पारित_हुआ_हांगकांग_सुरक्षा_विधेयक
चीन की संसद ने गुरुवार को हांगकांग के लिए एक नए सुरक्षा कानून को मंजूरी दे दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०२० १४:५२ Asia/Kolkata
  • चीन की संसद में पारित हुआ हांगकांग सुरक्षा विधेयक

चीन की संसद ने गुरुवार को हांगकांग के लिए एक नए सुरक्षा कानून को मंजूरी दे दी है।

रोएटर्ज़ के अनुसार यह बिल एसी स्थिति में पारित हुआ है कि जब अमरीका ने इसके पारित किये जाने के बारे में धमकी दी थी।  चीन का यह मानना है कि इससे हांगकांग में उन अलगाववादियों को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी जो आतंकवादी कार्यवाहियां करना चाहते हैं।

इस नए कानून के अन्तर्गत चीनी सुरक्षा एजेंसियां पहली बार हांगकांग में अपने प्रतिष्ठान खोल सकती हैं।  अब कम्युनिस्ट पार्टी की स्थायी समिति ने यह विधेयक पारित कर दिया है और यह अगस्त तक कानून बन सकता है।  हांगकांग में अधिकारियों ने कहा कि यह कानून बढ़ती हिंसा और आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक है और क्षेत्र के निवासियों को इससे डरने की जरूरत नहीं है।  इससे पहले हांगकांग की कार्यकारी अधिकारी कैरी लैम ने कहा था कि यह क्षेत्र चीन के साथ सहयोग करते हुए नए क़ानून को लागू करने के लिए तैयार है।