अफ़ग़ानिस्तान के राजनैतिक दलों के बीच हुए समझौते प्रशंसनीय हैंः रूहानी
राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र सदैव ही अफ़ग़ानिस्तान की जनता के साथ रहा है।
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि तेहरान, अपने पड़ोसियों विशेषकर अफ़ग़ानिस्तान के साथ सहयोग एवं सहकारिता करता आया है। उन्होंने कहा कि ईरान, अफ़ग़ानिस्तान में शांति एवं स्थिरता के लिए इस देश की सरकार और जनता के साथ है। उनका कहना था कि अफ़ग़ानिस्तान में शांति एवं स्थाइत्व को हम क्षेत्रीय शांति के रूप में देखते हैं। ईरान के राष्ट्रपति ने सोमवार को अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति से टेलिफोन पर वार्ता की। उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के राजनैतिक दलों के बीच हुए समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त की। हसन रूहानी ने कोरोना के संदर्भ में अफ़ग़ानिस्तान के पलायनकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अफ़ग़ानी भाइयों की सहायता का क्रम जारी रहेगा।
इस टेलिफोनी वार्ता में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने अपने देश के पलायनकर्ताओं को ईरान की ओर से दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को मूल्यवान बताया। उन्होंने इसपर ईरानी राष्ट्र और सरकार का आभार व्यक्त किया।