अमरीका के आंतिरक मामलों में रूसी हस्तक्षेप का आरोप निराधारः क्रेमलिन
रूस का कहना है कि अमरीका में हालिया विरोध प्रदर्शनों और हिंसक कार्यवाहियों से रूस का कोई लेनादेना नहीं है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके उन आरोपों का खण्डन किया है जिनमें अमरीका में जारी वर्तमान घटनाओं में रूस के हस्तक्षेप की बात कही गई है। दिमित्री पेस्कोफ ने कहा कि यह दावा निराधार है। रूस के राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका में जो इस समय घटनाएं घट रही हैं उनपर हमारी नज़दीक से नज़र है किंतु वहां जो कुछ भी हो रहा है वह वहां का आंतरिक मामला है। दिमित्री पेस्कोफ ने कहा कि हम किसी भी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते।
ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने रूस, चीन और ईरान पर आरोप लगाया है कि वे हिंसा को भड़का रहे हैं। रूस से पहले ईरान ने इस आरोप का कड़ाई से खण्डन किया है।