अमरीकी सीनेटर ने दी अमरीका के पतन की चेतावनी
डेमोक्रेट सेनेटर क्रिस मर्फ़ी ने अमरीका के पतन की ओर से सचेत किया है।
क्रिस मर्फ़ी का कहना है कि नसलवाद और भेदभाव के चलते अमरीका का पतन अपरिहार्य है। इस अमरीकी सेनेटर ने ट्वीट करके बताया कि अमरीकी राष्ट्र एक विफल राष्ट है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र, नसलवाद से आगे कुछ नहीं सोच पा रहा है और अभी तक एसे समाज का गठन नहीं कर सका है जो समानता पर आधारित हो।
अपने ट्वीट में इस अमरीकी सेनेटर ने लिखा है कि दशकों नहीं बल्कि शताब्दियों से सताए गए अश्वेतों के विरोध प्रदर्शनों का अभी तक कोई लाभ नहीं हुआ है। क्रिस मर्फ़ी का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प का चयन, अमरीकियों की विफलता की स्पष्ट निशानी है क्योंकि इससे अमरीका के भीतर अलगाव और असमानता को बढ़ावा मिला है। ज्ञात रहे कि एक श्वेत अमरीकी पुलिस अधिकारी के हाथों एक श्वेत अमरीकी की मृत्यु के बाद पूरे अमरीका में विरोध प्रदर्शन फूट पड़े हैं जो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं बल्कि लगातार बढ़ते जा रहे हैं।