हांगकांग के मामले पर चीन, ब्रिटेन के हस्तक्षेप को लेकर क्रोधित
चीन के विदेश मंत्रालय ने हांगकांग के आंतरिक मामलों में हस्तक्षे को लेकर ब्रिटेन को सचेत किया है।
रोएटर्ज़ के अनुसार चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी करके बताया है कि हांगकांग के संबन्ध में किसी भी प्रकार का फैसला लेने का अधिकार ब्रिटेन को नहीं है। इस बयान में कहा गया है कि विदेशी सैनिकों ने हमेशा ही हांगकांग के विकास को टारगेट किया है जो स्वीकार्य नहीं है। इससे पहले भी चीनी विदेश मंत्रालय ब्रिटेन को चेतावनी दे चुका है कि अगर वह हांगकांग के रहने वालों को स्थाई रेज़ीडेंस परमिट देगा तो फिर बीजिंग के पास लंदन के विरुद्ध कार्यवाही करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
ज्ञात रहे कि ब्रिटेन और अमरीका वे देश हैं जो लंबे समय से हांगकांग के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हांगकांग सन 1842 से 1997 तक ब्रिटेन के नियंत्रण में रहा है किंतु सन 1997 में यह चीन के अधिकार में चला गया।